Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी का शपथ आज शाम को , प्रधानमन्त्री कोइराला भारत प्रस्थान

 

susil-koirala1१२ जेठ, काठमाडू । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का सपथग्रहण समारोह मे सरिक होने प्रधानमन्त्री सुशील कोइराला आज सोमबार को भारत प्रस्थन कियें हैं  । प्रधानमन्त्री की टोली मे १३ सदस्य हैं तथा वे दिल्ली मे तीन दिन ठहरेगें । कोइराला तीन दिन भारत मे रहकर जेठ १४ गते को वापस आयेंगे ।

कोइराला की भ्रमण टोली मे सभासद द्वैय सुजाता कोइराला, सशांक कोइराला, प्रधानमन्त्री के परराष्ट्र मामिला सल्लाहकार डा. दिनेश भट्टराई, और तीन पत्रकार भी सहभागी हैं ।

भौतिक पूर्वाधार तथा यातायातमन्त्री विमलेन्द्र निधि नइदिल्ली से प्रधानमन्त्री की भ्रमण टोली मे सहभागी होगें ।

प्रधानमन्त्री कोइराला आज ही भारत के निवर्तमान प्रधानमन्त्री मनमोहन सिहं से भेंट करेगें ।  प्रधानमन्त्री मोदी से कल्ह सुबह मिलेगें ।

नइदिल्ली मे   कोइराला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भारतीय राष्ट्रिय कंग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गान्धी  तथा अन्य राजनीतिक दल के विशिष्ट व्यक्ति से भी मिलेगें ।

यह भी पढें   नेपाल की लगातार दूसरी जीत

narendra-modi-537a5f4c6d08f_exlमहामहिम राष्ट्रपति द्वारा आज शाम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही ‘मोदी सरकार’ का आगाज हो जायेगा और ‘अच्छे दिनों के आने की उम्मीदों’ का सामना सरकार के कामकाज की हकीकतों से होगा. फिलहाल, संकेत शुभ हैं. कई पड़ोसी मुल्कों के राष्ट्राध्यक्ष व शासनाध्यक्ष मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहे हैं.

भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बावजूद नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को निमंत्रण देना, और वहां के कट्टरपंथी संगठनों के विरोध के बावजूद शरीफ का समारोह में शामिल होना न सिर्फ भारत-पाक संबंधों की दृष्टि से, बल्कि समूचे दक्षिण एशिया के कूटनीतिक माहौल के लिए सराहनीय शुरुआत है. नकारात्मक आलोचना की आदत से लाचार लोगों की नजर में यह सब महज रस्म अदायगी या दिखावे की बात भले हो, लेकिन कूटनीतिक जानकार बताते हैं कि देशों के आपसी संबंधों की बेहतरी में ऐसी पहलों की बड़ी भूमिका होती है.

यह भी पढें   S.A.V. स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दिल्ली आगमन से पूर्व पाकिस्तान सरकार ने कल कराची जेल में बंद 151 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है. इस सकारात्मक निर्णय से आनेवाले दिनों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और क्षेत्रीय स्तर पर कई जरूरी पहलों की उम्मीद बढ़ी है. कश्मीर का मसला न सिर्फ दोनों देशों के संबंधों में सबसे अहम है, पूरे दक्षिण एशिया में अमन-चैन के लिए इसका स्थायी समाधान तलाशना जरूरी है. यह तथ्य उल्लेखनीय है कि नवाज शरीफ अगले महीने अपने मौजूदा कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा करेंगे और नरेंद्र मोदी आज अपना कार्यकाल प्रारंभ करेंगे.

यह भी पढें   नेपाल की सुरंगों में फंसे मजदूरों के लिए भारत के ‘रैट माइनर्स’ तैयार, बोले- बुलाइए, हम पहुंचेंगे

इन दोनों नेताओं को साथ काम करने का लंबा समय मिलेगा. एक नयी शुरुआत आज से हो रही है, तो आशा बंधती है कि कश्मीर मसले पर आम सहमति की दिशा में भी प्रगति होगी. मछुआरों को रिहा करने के पाकिस्तान के निर्णय के बाद श्रीलंका ने भी अपनी जेलों में बंद सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला लिया है. इससे राष्ट्रपति राजपक्षे के प्रति भारतीय तमिलों में व्याप्त रोष में भी कमी होगी. ऐसे ही संकेत अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भी हैं. कुल मिलाकर आगाज अच्छा है, बेहतर अंजाम की आशा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com