आज प्रतिनिधि सभा की बैठक
काठमांडू, ३२ जेठ
संघीय संसद के अन्तर्गत प्रतिनिधिसभा की बैठक आज होने वाली है । बैठक आज सुबह ११ बजे संसद भवन नया बानेश्वर में होगी ।
आज के इस बैठक में विनियोजन विधेयक, २०८० के विभिन्न शीर्षकों पर बहस की जाएगी । बैठक में वन तथा वातावरण मन्त्रालय, महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मन्त्रालय, युवा तथा खेलकूद मन्त्रालय तथा सहरी विकास मन्त्रालय के विभिन्न शीर्षकों पर बहस होने की जानकारी संसद सचिवालय ने दी है ।

