शिक्षा, विकास तथा समन्वय इकाई धनुषा के प्रमुख के चेहरे पर काली स्याही मली गई
जनकपुरधाम ।

शिक्षा, विकास तथा समन्वय इकाई धनुषा के प्रमुख युक्तप्रसाद शर्मा के चेहरे पर काली स्याही मल दी गई है । शुक्रबार दिन को करीब एक दर्जन युवाओं के समूह ने प्रमुख शर्मा के कार्यलय में जाकर यह किया है । युवाओं की पहचान अभी नहीं हो पाई है । सभी भ्रष्ट इकाई प्रमुख मुर्दावाद आदि का नारा लगाते हुए कार्यालय से बाहर हुए थे ।
जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा के प्रवक्ता प्रहरी नायव उपरीक्षक बेदप्रसाद गौतम ने कहा है कि अनुसंधान हो रहाहै ।

