भारतीय साहित्यकार डॉ अकेलाभाई से जनकपुर में भेंटघाट
जनकपुरधाम । कल दिनांक 2023-7- 16 रविवार को भारत विहार के गोपालगंज निवासी वरिष्ठ हिंदी सेवी तथा पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी, शिलांग के सचिव डा. अकेलाभाइ से श्री सरस्वती राजनारायण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री चंदेश्वर रौनियार जी के निवास जनकपुरधाम में भेटघाट हुआ। उक्त अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री अयोध्यानाथ चौधरी जी तथा साहित्यकार श्री अजय झा की गरिमामय उपस्थिति रही।
शुक्रवार 22-9-2023 से 24.9.2023 तक पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी द्वारा प्रस्तावित “अंतरराष्ट्रीय लेखक-पर्यटक मिलन शिविर एवं सम्मान समारोह” के भव्य आयोजन हेतु दो माह पूर्व से ही व्यवस्थापन और आमंत्रण के लिए अकादमी के सचिव डा अकेलाभाइ युद्ध गति में जुट गए हैं। आज ही उन्होंने मधेस प्रज्ञा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष तथा
मधेश प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार श्री रामभरोस कापडि ‘भ्रमर’ जी से भी उपरोक्त विषय पर चर्चा किए। साहित्यकारों के बीच सदभाव और प्रेम को बढ़ाने के साथ साथ साहित्य लेखन में अभिरुचि और पर्यटकीय क्षेत्र को संवर्धित करने के उद्देश्य से अभिप्रेरित यह कार्यक्रम नेपाल और भारत के बीच सांस्कृतिक माधुर्य को पोषित भी करेगा। उक्त कार्यक्रम में भारत के 22 राज्यों के लगभग 75 साहित्यकारों का आगमन होने के कारण इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


