Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेक्सिको में बस के खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत, 22 यात्री घायल

 

मेक्सिको सिटी, एपी।

 

मेक्सिको के प्रांत नायरिट में गुरुवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि बचावकर्मी दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं तथा मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एजेंसी ने फेसबुक के अपने पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि घटना में करीब 22 यात्री घायल हो गए . जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना राज्य की राजधानी टेपिक के पास हुई। स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि बस मेक्सिको सिटी से रवाना हुई थी और सीमावर्ती शहर तिजुआना जा रही थी।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे की कूटनीतिक तैयारी तेज, मंसिर के पहले सप्ताह जा सकते हैं नई दिल्ली

नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने कहा कि बचाव अभियान काफी कठिन रहा, क्योंकि बस करीब 50 मीटर गहरे खाई में गिरी थी। उन्होंने कहा कि 14 वयस्कों और तीन बच्चों की मौत हो गई।

रोड्रिग्ज ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बस दुर्घटना कैसे हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो तिजुआना की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में अभी 22 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

यह भी पढें   कांग्रेस का १५वां महाधिवेशन – पालिका अधिवेशन आज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com