भारत नेपाल का रिश्ता अटूट : उपेंद्र यादव

जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री सह जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव अपने निजि दौरे पर झारखंड आयें हैं। जहां उनकी आगवानी पूर्व मंत्री छात्रुराम महतो, जिप अध्यक्ष बोकारो बबीता देवी,, चितरंजन साव एवं भारत नेपाल बुद्धिजीवी मंच के डॉ पुरुषोत्तम ठाकुर , कैलाश ठाकुर ,प्रकाश झा, मुकेश कुमार, संतोष कुमार , अदित्य ठाकुर बबलू महतो इत्यादि लोगों ने गुलदस्ता फुलमाला अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किये ।इस दौरान श्री यादव ने बताया कि भारत नेपाल का रिश्ता अटूट हैं दोनों देशों के बीच रोटीबेटी का रिश्ता हैं आनेवाले दिनों में दोंनो देशों के रिश्तों में ओर विश्वास सदभाव बढेगा । उपेन्द्र यादव ने कहा कि इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम जनकपुरधाम में एम्स स्थापना के लिए जी जान से जुटे हैं ।मैं निजी तौर इसमें सहयोग कर रहा हूं। इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम की मेहनत जरुर रंग लायेगी।पूर्व पार्षद कैलाश ठाकुर ने कहा कि दोनों देश के नेताओं का आपसी तालमेल बहुत ही अच्छा हाल के दिनों में भारत के प्रधानमंत्री मोदीजी ओर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के संबंध ओर गहरे हुए है ओर हमारा मंच दोनों देशों के संस्कृति समाजिक कार्य में सदैव तत्पर रहता हैं .

