Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने नेपाली क्रिकेट टिम को बधाई तथा बुभकामना दी

 

काठमांडू, १३ असोज– पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने नेपाली क्रिकेट टिम को बहुत बधाई तथा शुभकामना देते हुए कहा है कि हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी टीम ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है । शनिवार विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि – चीन में हो रहे एशियाली खेलकूद में नेपाली खिलाड़ी द्वारा बनाए गए विश्व कीर्तिमान से नेपालियों गौरव बढ़ा है ।

उन्होंने वक्तव्य में लिखा है – ‘मित्र राष्ट्र चाइना के हाङझाउ में हो रहे १९वेंं एशियाली खेलकूद में नेपाल ने मंगोलिया के साथ हुए खेल टी २० में नेपाली क्रिकेट टीम और नेपाली खिलाडि़यों द्वारा विश्व कीर्तिमान ने हम सभी को बहुत ही खुशी दी है । देश के राष्ट्रीय पहचान ने बहुत चुनौतीयों का सामना करते हुए क्रिकेट खिलाडि़यों ने अनेक प्रतिकुलता के बाबजूद जो सफलता हासिल की है, इसने नेपाल के राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है । मैं ऐसा महसूस करता हूँ ।’
अपने वक्तव्य में उन्होंने विश्व कीर्तिमान कायम रखने में सफल होने वाले सभी खिलाडि़यों और नेपाली क्रिकेट टीम को बधाई तथा शुभकामना समेत व्यक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed