Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के बिग मार्ट लगी आग, १० करोड़ से ज्यादा की क्षति होने का अनुमान

 

काठमांडू, २१ असोज  जनकपुर बिग मार्ट में बीति रात आग लगी है । जनकपुर उपमहानगरपालिका–९ रामानन्द चोक में रहे मार्ट में रात के ११ बजे अकस्मात् लगी आग को आज सुबह नियन्त्रण में लिया जा सका है ।

जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका लगायत आसपास के पालिका के बारुणयन्त्र, प्रहरी, स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर नियन्त्रण पा लिया गया है ।
आग लगने से मार्ट के सभी सामान जलकर नष्ट हो गए हैं और घर में भी क्षति पहुँची है । मार्ट के सञ्चालक रामबाबू राय को रात के ११ बजे मार्ट के भीतर अचानक आग लगने का पता चला ।
मार्ट के सामान साढ़े चार करोड़, घर में भी क्षति होने से लगभग १० करोड़ से ज्यादा की क्षति होने के बारे में सञ्चालक राय ने बताया है ।
मार्ट के दूसरे तल्ला में राय दम्पती रहते हैं । जब आग लगने का पता उन्हें चला तो भागकर उन दोनों ने अपनी जान बचाई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *