Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायल पर हमास का हमला, ३०० से ज्यादा की मौत

 

काठमांडू, २१ असोज इजरायल पर हमास के आतंकियों ने आक्रमण किया है । वहाँ भारी मात्रा में रॉकेट दागे गए हैं । इजरायल पर हुए हमास के रॉकेट हमले में ३०० अधिक लोगों की मौत हो गई है । इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताया है ।

इजरायल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी हमले में ३०० से अधिक लोग मारे गए है ं। इसके अलावा ३५ सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं । घायलों की संख्या अभी बढ़ भी सकची है । घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताया है । उन्होंने कहा कि हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है । हम युद्ध के लिए तैयार हैं और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी ।

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com