Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुद्ध सामुदायिक सेवा समाज द्धारा परिचय एवं रक्तदान कार्यक्रम संपन्न

 

हिमालिनी सवाददाता ,रूपन्देही । भैरहवा:बुद्ध सामुदायिक सेवा समाज एवं सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र सिद्धार्थनगर वडा नम्बर ४, ६, १० और ११ द्धारा दिन शनिवार
सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ४ स्थित श्री रामजानकी हनुमान मन्दिर परिषर मे परिचय एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजना किया जिसके प्रमुख अतिथि जिल्ला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही के प्रवक्ता एवं प्रहरी नायव उपरीक्षक (डीएसपी) मनोहर प्रसाद भट्ट ,विशिष्ट अतिथि सशस्त्र प्रहरी के उपरीक्षक दुर्गा बहादुर थापा रहे।

प्रमुख अतिथि प्रहरी नायव उपरीक्षक (डीएसपी) मनोहर प्रसाद भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर परिचय एवं रक्तदान कार्यक्रम उद्घाटन किया और कहा की प्रहरी के अकेले प्रयास से सिर्फ शान्ति सुरक्षा और समाज के विकास सम्भव नही है जिसके लिए सभी को एक आपस मे मिलकर शान्त समाज बनाने की जरूरत है ।

यह भी पढें   10दिनों के बाद मृत अवस्था में मिला साकेत झा

विशिष्ट अतिथि सशस्त्र प्रहरी उपरीक्षक दुर्गा बहादुर थापा ने कहा की आज सामुदायिक द्धारा रक्तदान कार्यक्रम कर एक दूसरे के लिए जीवन दान का कार्य किया है, मैं रक्तदान दाताओं को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हु और समाज को जागरूक करना सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र का भूमिका महत्वपूर्ण है ।

कार्यक्रम मे बुद्ध सामुदायिक सेवा समाज एवं सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र के प्रमुख सल्लाहकार एवं नेपाल रेडक्रस सोसाईटी रुपन्देही शाखा के सभापति दीपक क्षेत्री न्यौपाने, सेवा केन्द्र के कानूनी सल्लाहकार अधिवक्ता दिलिप कुमार मल्लिक,
सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ४ के वडाअध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव (भोला),बुद्ध सामुदायिक सेवा समाज एवं सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र के निवर्तमान अध्यक्ष एवं श्री रामजानकी हनुमान मन्दिर के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद रौनियार ,सेवा केन्द्र के सल्लाहकार कुल प्रसाद न्यौपाने ने अपना मंतव्य रखा।

यह भी पढें   फर्जी भूटानी शरणार्थी प्रकरण से लेकर जटिल आर्थिक अपराधों तक की जाँच में एआईजी डॉ. मनोज कुमार केसी का योगदान और कार्यदक्षता

उक्त कार्यक्रम मे नेपाल रेडक्रस सोसाईटी रुपन्देही के सभापति मे निर्वाचित संस्था के प्रमुख सल्लाहकार दीपक क्षेत्री न्यौपाने, नेपाल सि.एम.ए. संघ रुपन्देही के उपाध्यक्ष मे निर्वाचित संस्था के कार्यसमिति सदस्य राजेश चौधरी और उद्योग व्यापार संगठन, रुपन्देही के कार्यसमिति सदस्य मे निर्वाचित संस्था के कोषाध्यक्ष धिरज मल्लिक को संस्था द्धारा सम्मानपत्र देकर सम्मान किया गया जिसकी जानकरी सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र के अध्यक्ष श्रीचंद्र जायसवाल ने दी।

रक्तदान कार्यक्रम मे २० युनिट रक्त संकलन हुआ जिसकी जानकारीp कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के कोषाध्यक्ष धिरज मल्लिक ने दी।

यह भी पढें   आज का पंचांग:- आज दिनांक 1 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम मे पवन बर्नवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रवण कान्दु, मनोज अग्रहरि,
राजकुमार कान्दु, तालकेश्वर कान्दु, गंगा सागर अग्रहरि, रंभादेवी रौनियार, हुकुमराज गुरुंग, थमन सिजानकारी मनोज कान्दु, पिपरहिया चौकी इंचार्ज बाबूराम भट्टराई , रविकांत गिरी लगायत सैकडो वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

बुद्ध सामुदायिक सेवा समाज एवं सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र के अध्यक्ष श्रीचन्द जयसवाल के अध्यक्षता, उपाध्यक्ष शुभद्रा पौडेल के स्वागत एवं सचिव केदार प्रसाद कुर्मी के सञ्चालन मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com