Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली सरकार ने भूकम्प प्रभावित १६ स्थानीय तह को २ करोड़ की सहायत भेजी

 

काठमांडू, २२ कात्तिक –कर्णाली प्रदेश सरकार ने भूकम्प से प्रभावित जाजरकोट, रुकुम पश्चिम और सल्यान के १६ स्थानीय तह को दो करोड़ ४५ लाख हस्तान्तरण किया है ।
प्रदेश सरकार ने जाजरकोट के भेरी और नलगाड नगरपालिका तथा बारेकोट गाँवपालिका के लिए २५–२५ लाख, कुशेमा गाँवपालिका को २० लाख, छेडागाड नगरपालिका को १० लाख, जुनीचाँदे गाँवपालिका को १० लाख और शिवालय गाँवपालिका को पाँच लाख हस्तान्तरण करने की कर्णाली प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं आन्तरिक मामिला तथा कानूनमन्त्री कृष्णबहादुर जिसी ने जानकारी दी ।
इसी तरह रुकुम पश्चिम के आठबीसकोट और सानीभेरी नगरपालिका को २५–२५ लाख, चौरजहारी नगरपालिका और त्रिवेणी गाँवपालिका को २०–२० लाख, मुसिकोट नगरपालिका को १० लाख और बाँफीकोट गाँवपालिका को पाँच लाख रकम हस्तान्तरण करने की प्रवक्ता जिसी ने बताया । उनके अनुसार सल्यान के दार्मा गाँवपालिका को १५ लाख तथा बागचौर और बनगाड कुपिण्डे नगरपालिका को पाँच–पाँच लाख हस्तान्तरण किया है ।

यह भी पढें   सऊदी अरब के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत सुनार को जर्मनी से निर्वासित किए जाने का रिकॉर्ड नहीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com