Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामायण कालीन बाग तड़ाग का अतिक्रमण से मुक्त के लिए पहल शुरू

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। रामायणकालीन बाग तड़ाग को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत ने पहले शुरू कर दिया है। जनकपुरधाम से २०किलो मीटर दूर बिहार के मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड के फूल हर पंचायत में गिरिजा स्थान अवस्थित है। इसी गिरिजा स्थान है। गिरिजा मां राजा जनक की कुलदेवी थी। माता सीता नित्य इसी बाग तडाग से फूल चुनकर गिरिजा माता को अर्पित कर पूजा करती थी।बाग तडागमें ही पुरुषोत्तम भगवान श्री राम तथा माता सीता की प्रथम मुलाकात हुई थी। रामायण में इन बातों की चर्चा हैं। लेकिन रामायणकालीन बाग तडाग अतिक्रमण का शिकार हो चुका है।लोग इन स्थल पर घर बना दिए। धार्मिक न्यास बोर्ड ने भी बिहार सरकार से आग्रह किया था की बाग तडाग भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव की दिलचस्पी देखकर स्थानीय निवासी भी सक्रिय हो गये है तथा अपनी रामायणकालीन विरासत को हासिल करना चाहती है ।१२नवंवर को वृहत बैठक उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव की अध्यक्षता में फूलहर में बृहत बैठक आयोजित की जा रही है।

यह भी पढें   अंतरप्रदेशीय मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन: सक्षम, चुस्त और जवाबदेह प्रादेशिक शासन के लिए नौ साझा प्रतिबद्धताएँ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com