Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारहवीघा को सौन्दर्यीकरण के लिए मेयर तथा मुख्यमंत्री के बीच बातचीत

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। बारहवीघा (रंगभूमि)को सौन्दर्यीकरण हेतु गुरुवार को जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव से मुख्यमंत्री आवास पर एक शिष्टमंडल के साथ मुलाकात की।मेयर रामायणकालीन बारहवीघा (रंगभूमि)को सौन्दर्यीकरण हेतु पहल करने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने बहुत जल्द ही डीपीआर तैयार करने का आश्वासन दिया। बारहवीघा(रंगभूमि) मैदान की चहारदीवारी, मैदान में मिट्टी भराई, जगह जगह मास्क लाइट, रामायण से जुड़ी भित्ति चित्र सहित कई अन्य काम होना है। मेयर के साथ जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह, नेपाली कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गणेश झा, जीतेन्द्र साह आदि थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *