मंगलबाजार में जर्मन महिला मृत पाई गई
काठमांडू, २९ जनवरी । ललितपुर मंगल बाजार के पास एक जर्मन महिला मृत पाई गई है । ललितपुर पुलिस का कहना है कि आज (सोमबार) सुबह उनकी शव मिली है । शव का सनाखत होना बांकी है । स्थानीयबासी ने कहा है कि लगभग एक साल से महिला मंगलबाजार में ही रहती थी । पुलिस ने कहा है कि मृत्यु होने की कारण और अन्य आवश्यक विषय में अनुसंधान हो रही है ।

