Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवाज शरीफ ने किया फैसला भाई को बनाएंगे  पीएम

 

काठमांडू, फागुन ४ – पाकिस्तान में अभी चुनाव में एक बात साफ तौर पर सामने आई कि किस्ी भी पार्टी को जनता ने पूरी तरह से नहीं अपनाया है । जनता ने किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया । इसलिए जोड़तोड़ की नीति चल ही रही थी कि नवाज शरीफ ने खुलकर कह दिया कि वो प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं । जबकि कल तक वो गठबंधन की सरकार बनाने में लगे थे । अचानक से आकर अपने भाई शहबाज शरीफ को पीएम बनाने का फैसला लिया है ।
कहा जा रहा था कि नवाज शरीफ बीते साल जब लंदन से पाकिस्तान लौटे थे तो वो प्रधानमंत्री बनने के लिए ही लौटे थे । एक के बाद उन पर चल रहे मुकदमे खत्म हुए और सेना का समर्थन भी उन्हें मिला । इस सबके बावजूद चुनाव में उनकी पार्टी बहुमत नहीं पा सकी । बहुमत से दूर रहने के बावजूद नवाज शरीफ की पीएमएलएन सरकार बनाने जा रही है लेकिन पीएम वह खुद नहीं बन रहे हैं । उन्होंने अपने भाई शहबाज शरीफ को पीएम बनाने का फैसला लिया है। मत गणना तक शहबाज ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि वह नवाज शरीफ को पीएम देखना चाहते हैं लेकिन नवाज ने पद ना लेने का फैसला किया । उनके इस फैसले की दो बड़ी वजह मानी जी रही हैं।
नवाज शरीफ के पीएम ना बनने की सबसे अहम वजह उनकी पार्टी का बहुमत से दूर रह जाना है । चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने कहा भी कि वह बहुमत की उम्मीद कर रहे थे । दूसरी ओर गठबंधन सरकार ना चलाने की इच्छा वह नतीजों से पहले ही जाहिर कर चुके थे । चुनाव के दिन अपना वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि केवल एक बहुमत वाली सरकार ही कड़े फैसले और किए गए वादों को पूरा प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए देश को मौजूदा संकट से निकाल सकती है। ऐसे में जब उनको बहुमत नहीं मिला तो उन्होंने पीएम पद से दूर रहने का फैसला लिया। पीएमएलएन के वरिष्ठ नेता राना सनाउल्लाह का कहना है कि उनकी पार्टी नवाज शरीफ को चौथी बार पीएम देखना चाहती थी लेकिन हम खुद से सरकार बनाने लायक संख्या हासिल नहीं कर पाए तो उन्होंने कदम खींच लिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *