Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष माओवादी केन्द्र और उपाध्यक्ष एमाले को मिलने पर सहमति

 

काठमांडू, फागुन २१– चार दलीय सत्ता गठबन्धन ने राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के निर्वाचन में तालमेल कर उम्मीदवारी देने पर सहमति की है । सहमति अनुसार राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष में नेकपा माओवादी केन्द्र उम्मीदवारी देगी और उपाध्यक्ष में नेकपा एमाले उम्मीदवारी देंगे ।
हाल राष्ट्रीय सभा का उपाध्यक्ष पद रिक्त नहीं है । माओवादी केन्द्र से निर्वाचित उर्मिला अर्याल राष्ट्रीय सभा की अभी उपाध्यक्ष हैं । माओवादी केन्द्र अर्याल से राजीनामा करवाके अध्यक्ष पद लेगी उसके बाद उपाध्यक्ष में एमाले उम्मेदवारी देगी । इससे पहले राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष में एमाले से निर्वाचित गणेशप्रसाद तिमिल्सिना का रविवार को पदावधि समाप्त होने जा रही है । गठबन्धन में सहमति के बाद माओवादी केन्द्र उपाध्यक्ष अर्याल से राजीनामा लेकर अध्यक्ष में उम्मीदवारी देगी । राष्ट्रीय सभा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एक ही दल से नहीं होने की व्यवस्था है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *