राष्ट्रीयसभा की बैठक आज १ बजे
काठमांडू, फागुन २७ –
राष्ट्रीयसभा की बैठक आज दोपहर १ बजे होगी । ये जानकारी संसद् सचिवालय ने दी है ।
आज की बैठक में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता करने वाले सदस्यों के नाम का मनोनयन किया जाएगा । राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए दिन तय करने की भी आज कार्यसूची है ।
इसी तरह विषयगत समिति में रहे सदस्यों के नाम में अदला बदली तथा मनोनयन के लिए प्रस्ताव करने की भी कार्यसूची है । कार्यसूचि के बारे में संसद् के महासचिव पद्मप्रसाद पाण्डेय ने जानकारी दी है ।


