Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम…अभी तीन तक बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, चैत १४ – कोशी, बागमती तथा गण्डकी प्रदेश के पहाड़ीभू भाग में अभी तीन दिन तक बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होगी । ये जानकारी जल तथा मौसम विज्ञान विभाग मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने दी है ।
महाशाखा के अनुसार आज से सुदूरपश्चिम और मध्यपश्चिम के पहाड़ी क्षेत्र में बदली छाई रहेगी और सामान्य वर्षा होने की भी सम्भावना है । महाशाखा के अनुसार विभिन्न प्रदेश के पहाडी भेग में वर्षा तथा उच्च पहाड़ी तथा हिमाली क्षेत्र में हिमपात की सम्भावना भी बताई गई है । महाशाखा के अनुसार “हाल नेपाल में पश्चिमी वायु तथा स्थानीय वायु का प्रभाव है, अभी भी कोशी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भाग में आंशिक बदली छाई हुई है । इससे पहले देश के पूर्वी क्षेत्र में वर्षा होने पर भी पश्चिमी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई थी , आज से सुदूरपश्चिम और मध्यमपश्चिम के पहाड़ी भाग में भी पानी पड़ने की सम्भावना है ।”
महाशाखा के अनुसार आगामी २४ घण्टे में कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भाग के कुछ स्थान तथा मधेस प्रदेश और बांकी पहाड़ी भाग के एक–दो स्थान में मेघ गर्जन सहित हल्की बारिश होने की सम्भावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com