बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के नेपाल आगमन को लेकर बिराटनगर में बैठक
माला मिश्रा जोगबनी अररिया सीमा क्षेत्र । नेपाल के सुनसरी स्थित चतरा में कुम्भ मेला के पावन अवसर पर आयोजित संकटमोचन हनुमद महायज्ञ में विश्व प्रसिद्ध वागेश्वर धाम के पीठाधीश कथावाचक धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री का बैशाख ५ गते १७ मार्च को आगमन लेकर एक बैठक बिराटनगर के श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया । बैठक में मौजूद अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरू श्री रामानंदाचार्य स्वामी रामकृष्णाचार्य महायोगी सिद्ध बाबा ने बैठक में मौजूद प्रबुद्धजनों से महायज्ञ में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया । इससे पूर्व यज्ञ प्रवक्ता गोबिंदब बाबू तिवारी ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला । बैठक में बताया गया इस मौके पर चतरा में श्री यंत्र आकार का प्रस्तावित श्री राम मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम भी है जिसका शिलान्यास राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल , प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल और कथावाचक धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री संयुक्त रूप से करेंगे ।
इस मौके पर मोरंग के प्रमुख जिलाधिकारी प्रेम प्रसाद भट्टराई , कोशी प्रदेश के डीआईजी चंद्र कुबेर खापुंग , मोरंग एसपी नवराज कार्की , नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र राउत , उद्योग संगठन मोरंग का अध्यक्ष राकेश सुराना तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद किशोर राठी , रंगेली नगरपालिका का मेयर दिलीप बागेडिया
श्याम मंदिर का अध्यक्ष राकेश बंसल तथा उपाध्यक्ष विकास चौधरी ,विशाल केडिया तथा प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे ।


