Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान आतंकवादी हमले में चीनी इंजीनियरों की मौत पर चीनी कंपनी चिंतित

 

एएनआई, इस्लामाबाद।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल ही में चीनी इंजीनियरों को निशाना बनाकर हुए आतंकी हमले के बाद दासू जलविद्युत परियोजना से जुड़ी 765 केवी ट्रांसमीशन लाइन का काम रुक गया है। इस पर चीनी कंपनी ने चिंता व्यक्त की है।

सांगला जिले के बीशम शहर में 26 मार्च को हुए आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियरों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित नुवाकोट और रसुवा जाने वाली टीम को ओली का निर्देश

बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, परियोजना प्रबंधन के लिए जिम्मेदार चीनी फर्म हार्बिन इलेक्ट्रिक इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड (एचईआई) ने पाकिस्तान में गंभीर सुरक्षा चिंता व्यक्त करते हुए एक अधिसूचना जारी की। हमले से न केवल परियोजना का काम रुक गया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बिजनेस के बीच क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ गई है।

इंजीनियरों के काफिले पर हुआ था आत्मघाती हमला
दूसरी ओर, चीनी इंजीनियरों पर हुए आत्मघाती हमले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इंजीनियर जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे वह न तो बुलेटप्रूफ था और न ही बमप्रूफ। जियो न्यूज के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने त्रासद घटना पर संघीय सरकार को अपनी दूसरी रिपोर्ट भेजी है। उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद से दासू सांगला में अपने कैंप जाते समय इंजीनियरों के काफिले से एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक भरे वाहन से टक्कर मार दी।

यह भी पढें   उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री गौरीकुमारी यादव ने दिया इस्तीफा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com