Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली के मुख्यमन्त्री ने प्राप्त किया विश्वास मत

 

काठमांडू, वैशाख १३– कर्णाली प्रदेश के मुख्यमन्त्री यामलाल कँडेल ने विश्वास मत प्राप्त कर लिया है ।
आज (गुरुवार)प्रदेश सभा में कँडेल ने २३ मत प्राप्त किया है । कुल ४० सदस्यीय प्रदेश सभा में आज ३६ सांसद उपस्थित थे । जिसमें से विश्वास मत के पक्ष में २३, विपक्ष में १२ और १ मत तटस्थ में डाला गया ।
कर्णाली प्रदेश सभा में नेपाली कांग्रेस के १४, नेकपा माओवादी केन्द्र के १३, नेकपा एमाले के १० सांसद हैं । कांग्रेस के एक सांसद निलम्बन में हैं ।
इसी तरह राप्रपा, एकीकृत समाजवादी के एक–एक और स्वतन्त्र से एक सांसद हैं । आज की बैठक में कांग्रेस के तीन सांसद् उपस्थित नहीं हुए । राप्रपा तटस्थ रही । प्रदेश सभा में बहुमत के लिए २१ मत आवश्यक थी । नेकपा एमाले के नेता कँडेल को प्रदेश प्रमुख तिलक परियार ने चैत २७ गते कर्णाली प्रदेश के मुख्यमन्त्री में नियुक्त किया गया था ।
कँडेल कर्णाली के चौथे मुख्यमन्त्री हैं । मख्यमन्त्री कँडेल ने बुधवार को नेकपा माओवादी केन्द्र के रणसिंह परियार को विना विभागीय मन्त्री नियुक्त किया है ।
मुख्यमन्त्री में नियुक्त १७ दिन होने के बाद भी कँडेल ने अभी तक मन्त्रि परिषद को पूर्णता नहीं दिया जा सका है । कँडेल विश्वास मत लेने के बाद ही मन्त्रि परिषद को पूर्णता देने की तैयारी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *