सरकार की सफलता और असफलता में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है – देउवा
काठमांडू, वैशाख १४ – नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्वप्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा कि– सरकार की सफलता और असफलता में कर्मचारियों की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है ।
शुक्रवार काठमांडू में हुए पूर्वकर्मचारी समाज नेपाल के छठवें साधारण सभा को सम्बोधित करते हुए देउवा ने यह बात कही । उन्होंने पूर्वकर्मचारियों को निर्देशन देते हुए कहा है कि आगामी निर्वाचन में नेपाली कांग्रेस को बहुमत आए इस बात का ध्यान रखते हुए आज से ही काम करना शुरु करें ।
उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र प्राप्ति सहित के हरेक आन्दोलन में कर्मचारियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है । ‘हरेक राजनीतिक परिवर्तन और उपलब्धि में आप सभी की भूमिका है । आने वाले निर्वाचन में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिले इसके लिए आज से ही अभियान शुरु करें ।’
देउवा ने कहा कि सरकार परिवर्तन होते रहते हैं लेकिन कर्मचारीतन्त्र स्थायी होते हैं । उन्होंने कहा कि ‘जनता के साथ प्रत्यक्ष रुप से काम करने का अवसर तो कर्मचारियों मिलता है । सरकार की सफलता और असफलता में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है ।’
सभापति देउवा ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना आवश्यक है ।

