Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इलाम और बझाङ में आज मतदान

 

काठमांडू, वैशाख १५ – इलाम–२ और बझाङ–१(१) में उपनिर्वाचन में आज मतदान हो रह है ।
मतदान सुबह ७ बजे से ही शुरु हो चुका है और यह ५ बजे तक चलेगा । आयोग से प्रकाशित अन्तिम नामावली में नाम समावेश हुए मतदाता आयोग से द्वारा जारी हुए मतदाता परिचयपत्र, नेपाली नागरिकता का प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय परिचयपत्र, राहदानी, स्थायी लेखा नम्बर परिचयपत्र, सवारी चालक अनुमतिपत्र मध्ये किसी एक की असली प्रमाण के आधार में मतदान कर सकने की व्यवस्था मिलाई गई है जिसकी जानकारी आयोग ने दी है ।
आयोग के अनुसार इलाम–२ में एक लाख १६ हजार आठ सौ ८९ मतदाता है । ७९ मतदानस्थल और १४९ मतदान केन्द्र बनाए गए हैं । जिसमें से ७१ मतदान केन्द्र सामान्य, ४१ संवेदनशील और ३७ अतिसंवेदनशील हैं ।
इलाम में विभिन्न राजनीतिक दल और स्वतन्त्र करके १९ उम्मेदवार प्रतिस्पर्धा में हैं ।
बझाङ १ (क) कूल ६१ हजार सात सौ ४८ मतदाता हैं । वहाँ ७४ मतदानस्थल और ९३ मतदान केन्द्र बनाए जाने की जानकारी आयोग ने दी है । जिसमें से ३१ केन्द्र सामान्य, ३० संवेदनशील और ३२ अतिसंवेदनशील है ।
बझाङ के उपनिर्वाचन में १२ उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा में हैं ।
इलाम–२ में प्रतिनिधि सभा सदस्य सुवास नेम्वाङ के निधन होने के बाद और बझाङ १(१)में प्रदेश सभा सदस्य पृथ्वीबहादुर सिंह के निधन के बाद उपनिर्वाचन होने जा रहा है ।

यह भी पढें   विपक्षी दलों द्वारा संसदीय समिति गठन करने की मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com