Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई का नतीजा –गणित में सबसे ज्यादा बच्चें अनुत्तीर्ण, १ लाख १५ हजार ८३४ देंगे पूरक परीक्षा

 

काठमांडू, असार –१३  राष्ट्रीय   परीक्षा बोर्ड, परीक्षा नियन्त्रक के कार्यालय (कक्षा १०) ने माध्यामिक शिक्षा परीक्षा (एसईई) नतिजा सार्वजनिक कर दी है । इस परीक्षा में देशभर में मात्र ४७.८६ प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं ।
बोर्ड के अनुसार इस बार के एसईई परीक्षा में सबसे ज्यादा बागमती प्रदेश से ९९ हजार ८७२ बच्चें सहभागी थे । जिसमें से ३३ हजार ८४३ को ननग्रेड (एनजी) मिला है ।
इसी तरह लुम्बिनी प्रदेश से एसईई में ८० हजार ३२७ बच्चें सहभागी थे । जिनमें से ४९ हजार २२४ को ननग्रेड (एनजी) मिला है । मधेश प्रदेश में ७९ हजार ५९२बच्चें सहभागी थे । जिनमें से ४२ हजार २८६ को ननग्रेड (एनजी) मिला है । कोशी प्रदेश में ७५ हजार ९८८ बच्चें सहभागी थे । जिनमें से ३९ हजार ८९५ अनुत्तीर्ण हुए हैं । बोर्ड के अनुसार गण्डकी प्रदेश में ४० हजार ५२६ बच्चें सहभागी थे ।

यह भी पढें   अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने गुरुवार को नेपाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया

इसी तरह कर्णाली प्रदेश से एसईई परीक्षा में ३५ हजार ३४बच्चें सहभागी थे और उसमें से २० हजार ३८० विद्यार्थी ननग्रेड में समावेश हैं । सुदूरपश्चिम में ५३ हजार ४४६ विद्यार्थी सहभागी थे और उनमें से ३६ हजार ४१० ननग्रेड हैं ।
इस तरह माध्यमिक शिक्षा परीक्षा, एसईई २०८० में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी में से १ लाख १५ हजार ८३४ पूरक परीक्षा देंगे ।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड न दो विषय में अनुत्तीर्ण (नन ग्रेड) विद्यार्थी को पूरक परीक्षा देने की व्यवस्था की है । यह पूरक परीक्षा साउन १८ और १९ गते को होगी ।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, कक्षा १० के अध्यक्ष महाश्रम शर्मा ने बताया कि एक विषय में पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या ६७ हजार ७९३ है । इसी तरह ४८ हजार ३८ विद्यार्थी दो विषय के पूरक परीक्षा देंगे । दो से ज्यादा विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी आगामी चैत में होने वाले परीक्षा में केवल उन्हीं विषयों के परीक्षा देंगे । परीक्षा में सहभागी हुए ४ लाख ६४ हजार ७८५ विद्यार्थी मध्ये २ लाख ४२ हजार ३१३ विद्यार्थी अनुत्तीर्ण (नन ग्रेड) हुए हैं । सबसे ज्यादा विद्यार्थी गणित में अनुत्तीर्ण हुए हैं । सार्वजनिक नतिजा अनुसार १ लाख ७७ हजार ९८५ विद्यार्थी को गणित विषय में एनजी (नन ग्रेड) आया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *