अलिसा न्यौपाने की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
काठमांडू, भादव १८ – हेटौँडा उपमहानगरपालिका–११ नवलपुर की एक २२ वर्षीया अलिसा न्यौपाने की हत्या के आरोप में प्रहरी ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।
हेटौँडा–१० बसपार्क स्थित एक होटेल में भादव १० गते को न्यौपाने मृतावस्था में मिली थी । उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने हेटौँडा–४ के ३२ वर्षीय चाँद खाँ को गिरफ्तार किया है ।
खाँ को हेटौँडा–५ लटिनाथ मन्दिर क्षेत्र से गिरफ्तार करने की जानकारी मकवानपुर जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक लक्ष्मी भण्डारी ने दी ।


