Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का चुनाव शुरू , सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का शनिवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य के सभागार में मतदान शुरू है। मतदान 9.30बजे से शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मतदाता को कोई परेशानी न हो इसके लिए एक दर्जन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता का पहचान पत्र को बारीकी से जांच की जा रही है ताकि कोई फर्जी मतदान कर दें। निर्वाचन आयुक्त ललित कुमार साह ने कहा है जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के विभिन्न वार्डों के मतदाताओं को ही शामिल किया गया है।कुल मतदाता 2478हैं। अध्यक्ष, महासचिव,बरिष्ट उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष सहित एसोसिएट सदस्य तंबू लगाकर मतदाता को अपने क्रमांक दिखाने में व्यस्त हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com