Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी, मधेश, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, असोज १० – देश के विभिन्न भागों में बारिश आज सुबह से ही हो रही है । आज सुबह कोशी, मधेश, लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की तथा मध्यम बारिश हो रही है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में देशभर बादल छाए रहेंगे ।
सभी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है । कोशी, मधेश, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है ।
कोशी, मधेश, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक दो जगहों में भारी बारिश होने की भी संभावना है । तराई भू–भाग के कुछ जगहों में तेज हवा या आंधी तुफान आने की भी संभावना है ।
विभाग ने आज रात देशभर साधारण बादल छाए रहने की जानकारी दी है । कोशी, वागमती, मधेश, गण्डकी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही र हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
कोशी, मधेश, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । तराई भू–भाग के कुछ स्थानों में तेज हवा बहने की भी संभावना है ।
विभाग अनुसार बड़ी तथा छोटी नदियों में पानी सतह से उपर आ सकती है । “भू–क्षय के समस्या या क्षति से बचने को कहा गया है । इन क्षेत्रों के नदी क्षेत्र के आसपास हो रहे के निर्माण कार्य, तथा दैनिक जनजीवन प्रभावित हो सकती है । “कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतारोहण, सड़क तथा हवाई यातायात में आंशिक असर पड़ सकता है । इसलिए आवश्यक सतर्कता अपनाने का भी विभाग ने अनुरोध किया है ।”

यह भी पढें   नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की १३ वीं बैठक बिभिन्न निर्णय साथ सम्पन्न

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *