Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज दिन भर बारिश ! खराब मौसम के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, २७ सितम्बर । खराब मौसम के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गई है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज दिनभर बारिश की संभावना है । मशाखा के अनुसार शनिबार अपरान्ह से मौसम में सुधार आनेवाला है ।
मौसम में खराबी आने के कारण आज देश कि अधिकांश क्षेत्रों में हवाई उडान बंद हो गया है । प्राप्त सूचना अनुसार त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से धनगढी, नेपालगंज, भैरहवा, सिमरा और जनकपुर के लिए उडान हो रहा है, लेकिन बांकी सभी क्षेत्र में हवाई सेवा बंद है । आज माउन्टेन फ्लाईट भी बंद है ।

यह भी पढें   विश्वविद्यालयों से राजनीतिक छात्र संगठनों की संरचना हटाने का सरकार का निर्णय, सुरक्षा देने की भी घोषणा

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल स्रोत के अनुसार बारिश और भिजिबिलिटी कम होने के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित है । अन्तर्राष्ट्रीय उडान नियमित है । लेकिन दोहा से काठमांडू आए एक विमान अवतरण के लिए कठिनाई उत्पन्न हुई है । पाँच बार काठमांडू परिक्रमा करने के बाद ही उक्त विमान विमानस्थल में ल्याण्ड हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *