Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वय ने किया बाढ़ पीड़ित को राहत देने मांग 

 


हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । नेपाल के सीमावर्ती कोशी प्रदेश में पिछले दिनों मूसलाधार बारिश के साथ आए बाढ़ में धनजन का काफी नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़ा के अनुसार बाढ़ के चपेट में आकर कोशी प्रदेश के विभिन्न जिला में  21 लोगों की मौत हुई है वहीं आधा दर्जन लोग लापता हुए है । बताया गया है कि बाढ़ में कोशी प्रदेश में नेपाली चार अर्व का नुकसान हुआ है । प्राकृतिक विपदा के समय विपक्षी पार्टी मौन धारण किए हुए है । ऐसा कम देखा जाता है कि सरकार में रहने वाले ही सरकार से राहत का मांग कर रहे है । मिली जानकारी अनुसार  सत्तारूढ़ दल के ही नेता पूर्व  मुख्यमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस का सभापति उद्धव थापा , एमाले कोशी प्रदेश इंचार्ज और पूर्व मुख्यमंत्री शेरधन राई मृतक परिवार को राहत , लापता का तलाश , क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण , आवाजाही सुचारू आदि मांग कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्कमत कुमार कार्की को अलग अलग ज्ञापन सौंप किया है ।उपरोक्त जानकारी नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश का कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दी है । उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी सोसल मीडिया में सिर्फ सक्रिय रह अपना जिम्मेवारी निभा रहे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *