Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के राम मंदिर क्षेत्र के एक दुकान में लगी आग, चार लाख से ज्यादा की हुई क्षति

 

काठमांडू, कार्तिक १६ – काठमांडू महानगरपालिका–८ स्थित राममंदिर क्षेत्र में बीति रात एक दुकान में आग लग गई । आग सौभाग्यविक्रम शाह के घर में सञ्चालन चटपटे और किराने की दुकान में  लग गई ।
गौशाला पुलिस ने जानकारी दी है कि आग लगने से चार लाख रुपये से भी ज्यादा की क्षति हुई है । लेकिन कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है । कल रात ही को दमकल का प्रयोग कर आग को बुझा दिया गया ।
अनुमान किया जा रहा है कि दीपावली के लिए जलाए गए बत्ती से ही आग लगी थी । कल लक्ष्मी पूजा के समय में लोगों ने अपने अपने घरों में, दुकानों में तथा कार्यालयों में बत्ती जलाया था । इसी क्रम में असावधानी होने से आग लग गई होगी ऐसा अनुमान किया जा रहा है ।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल और भारत के विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर बीच

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com