Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व गृहमंत्री भरत साह को राजगीर में भव्य स्वागत


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मधेश प्रदेश के पूर्व गृह,संचार तथा गृह मंत्री तथा नेकपा माओवादी के संसदीय दल के नेता भरत साह को राजगीर में आपकी सबकी आवाज (आशा) पार्टी के संस्थापक सदस्य उपेन्द्र कुमार विभूति, सुरेन्द्र प्रसाद, सुधीर मालाकार नवभूति मयंक सूर्य प्रकाश शेखर,कौशल कुमार आदि ने स्वागत किया।इस अवसर पर भरत साह ने कहा कि राजगीर हिन्दू , बौद्ध,जैन का पवित्र तीर्थ स्थल है। नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मलमास में तो राजगीर का महत्व और बढ जाता है। इसी तरह बिहार से लोगभी जनकपुरधाम दर्शन के लिए आते हैं। इसके राजगीर तथा जनकपुरधाम के बीच धार्मिक संबाद हो जिससे राजगीर तथा जनकपुरधाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। नेपाल के टुर पैकेज में राजगीर को शामिल किया गया है। खासकर देवघर आने बाले श्रद्धालु राजगीर के ब्रह्म कुण्ड सहित अन्य कुंडो में स्नान जरूर करते हैं।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थो का अनावश्यक रूप से जमा नहीं करें – नेपाल ऑयल निगम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *