Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुचिपुड़ी नृत्य ने सबका मन मोहा

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बीती देर शाम विशाखापत्तनम आन्ध्र प्रदेश की श्री साईं नाट्य भारती अकादमी के कलाकारों ने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से श्रीराम लला की आराधना की। अकादमी की प्रिंसिपल सिरीशा रानी के नेतृत्व में नृत्य कलाकारों की अठारह सदस्यीय टोली ने प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की वन्दना से रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री राम लला मन्दिर की यज्ञशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में सीता परिणयम, लव कुश, नृत्य रूपक रामायण गाथा, श्रीराम जी की आरती आदि बड़े ही मनोहारी तरीके से बेहतरीन भाव भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत किया। कलाकारों में अधिकांश विद्यार्थी हैं। इनके साथ परिजन भी आए थे। उपरोक्त जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केंद्र अयोध्या धाम से ओंकार सिंह ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *