Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज मे खोज तथा उद्धार और आपत्कालीन स्वास्थ्य तालीम

 

???????????????????????????????नेपालगंज,(बाँके) पवन जायसवाल पौष १२ गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा के आयोजना में ३ दिन की खोज तथा उद्धार और आपत्कालीन स्वास्थ्य तालीम पौष ८ गते मंगलवार को बिनौना गा.वि.स.में सम्पन्न हुआ  ।
डेनिस रेडक्रस के सहयोग में बिनौना गा.वि.स.में संचालन हो रहे  आपत्कालीन पूर्वतयारी तथा प्रतिकार्य कार्यक्रम के आयोजना में लेभल ए (आधारभूत खोज तथा उद्धार और आपत्कालीन स्वास्थ्य) तालीम सम्पन्न हुआ है।
गाविस स्तर में होन वाली सम्भावित विपदों से लड्ने के लियें समुदाय को क्षमता विकास करने के लियें तालीम की आयोजन किया गया है ।
तालीम में बिनौना गाविस के सभी वार्ड और समुदाय से २४ लोग की सहभागिता थी । तालीम में संचार, सामुदायिक परिचालन, सामुदायिक नक्सांकन, पानीजन्य आपत्काल, आग से होनेवाला आपत्काल, अवस्था विश्लेषण, खोज तथा उद्धार ???????????????????????????????विधि, महामारी, श्वासप्रशाव रोग, किटजन्य रोग, तनाव व्यवस्थापन लगायत विषय में सैद्धान्तिक और व्यवहारिक प्रयोगात्मक अभ्यास समेत किया गया था ।
प्रशिक्षण के क्रम में भुटान के लियें स्वीस रेडक्रस प्रतिनिधि Dragyel Tenzin Dorjee, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष टंकनाथ दाहाल, वरिष्ठ अधिकृत दोलखबहादुर डाँगी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगायत लोगों ने अनुगमन किया था नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *