Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के पूर्व मेयर पीएल सिंह का निधन

 

काठमांडू, पुष १– काठमांडू के पूर्व मेयर पीएल सिंह का निधन हो गया । सिंह एक पूर्व मंत्री भी हैं, उनका आज सुबह ठमेल के चाक्सीबारीस्थित स्थित उनके निवास पर निधन हो गया । २०४९ साल के स्थानीय तह निर्वाचन जीतकर सिंह तत्कालीन काठमांडू नगरपालिका के मेयर बने थे ।
८५ वर्षीय सिंह लम्बे समय से अस्वस्थ थे । गत वर्ष उनके पेट की सर्जरी हुई थी । उन्होंने लौहपुरुष गणेशमान सिंह के प्रमुख सहयोगी के रुप में भी काम किया था । लेकिन कांग्रेस की राजनीति से वितृष्णा होने के बाद वे निष्क्रिय हो गए थे ।
पिछले कुछ समय से वो गणेशमान सिंह के पुत्र एवम् वर्तमान उपप्रधानमंत्री तथा शहरी विकास मन्त्री प्रकाशमान सिंह के निवास में ही रह रहे थे । उनका निधन भी प्रकाशमान निवास में ही हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *