Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च अदालत ने दुर्गा प्रसाईं को उपस्थित कराने का दिया आदेश

 

काठमांडू, पुष ३ – सर्वोच्च अदालत ने मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं को उपस्थित कराने का आदेश दिया है । बंदी प्रत्यक्षीकरण के मुद्दें में बुधवार न्यायाधीश सुनील कुमार पोखरेल के एकल इजलास ने प्रसाईं को उपस्थित कराने का आदेश दिया है ।
प्रसाईं के पुत्र निराजन प्रसाईं ने मंगलवार को सर्वोच्च में रिट दायर यह कहते हुए किया था कि उनके पिता को पुलिस ने गैरकानूनी रूप में हिरासत में रखा है । उनका कहना था कि जिला अदालत काठमांडू के आदेश के बाद भी उन्हें हिरासत में रखा गया है । इसी में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश पोखरेल ने विपक्षी के नाम में कारण दिखाओं आदेश जारी किया है ।
इस मुद्दें में केन्द्रीय अनुसन्धान ब्युरो (सिआइबी), पुलिस प्रधान कार्यालय नक्साल, गृहमंत्रालय और काठमांडू जिला अदालत को विपक्षी बनाया है । प्रसाईं को मंसिर ४ गते गिरफ्तार किया गया था ।

यह भी पढें   जनता समाजवादी पार्टी,  नेपाल द्वारा संविधान में संशोधन के लिए 30 सूत्रीय सुझाव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *