माधव नेपाल मिले वामदेव गौतम से
काठमांडू, पुष ५ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के अध्यक्ष माधव नेपाल एकता पर चर्चा के लिए वामदेव गौतम के निवास पर पहुँचे । गुरुवार की रात अध्यक्ष नेपाल के साथ वरिष्ठ नेता प्रमेश हमाल, स्थायी कमिटी सदस्य बलराम बास्कोटा गौतम के निवास पर पहुँचे । बैठक में गौतम संयोजक रहे पार्टी नेकपा राष्ट्रिय एकता अभियान की ओर से डीबी कार्की आदि नेताओं की सहभागिता थी
एकीकृत समाजवादी के नेता बास्कोटा ने जानकारी दी कि बैठक में पार्टी एकता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के विषय में सहमति के लिए हम सब जुटे हैं । बास्कोटा ने कहा कि “एकता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर दोनों पक्ष में सहमति हुई है । आज की बैठक सकारात्मक हुई है । वामदेव गौतम पहले से ही हमारे साथ काम करने वाले नेता हैैं । पार्टी में उनके आने से कोई असहजता नहीं होगी । बहुत सी ऐसी बातें भी हैं जो उनके आने के बाद मिलाया जा सकता है । ” उनके अनुसार, गौतम को पार्टी की नेता के रुप में जिम्मेदारी दी जाएगी । इस विषय में पहले ही बात हो चुकी है । एकीकृत समाजवादी ने हाल ही एक बैठक कर गौतम को पार्टी में लाने का निर्णय किया था ।


