Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज ने 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया।
समारोह की शुरुआत 9बजे प्रारंभ हुयी। भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीना ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गान के बाद भारतीय वाणिज्य महादूत ने भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्र के “नाम सन्देश”को पढा।
इस गणतंत्र समारोह के अवसर पर वीरगंज के11विद्यालय तथा कालेज केसौ से अधिक छात्र -छात्राओं ने भारतीय देश भक्ति गीत तथा नृत्य के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।भारत सरकार द्वारा 11नवंवर से 11दिसंबर 2024तक पांचवां भारत को जानिए? क्विज विजेताओं को गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर वाणिज्य महादूतावास द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बारा,पर्सा जिला के सरकारी पदाधिकारी,उद्योगी, व्यवसायी,शिक्षक, पत्रकार,छात्र,आम नागरिक, नेपाल -भारत मैत्री संघ का पदाधिकारी, दूतावास के पदाधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्यगण सहित विभिन्न क्षेत्रों के 400से अधिक उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *