Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भगवान बचत तथा ऋण सहकारी संस्था का 12वीं साधारण सभा संपन्न


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
भगवान बचत तथा ऋण सहकारी संस्था का 12वीं साधारण सभा सुजीत कुमार झा की अध्यक्षता में गुरुवार को जनकपुरधाम में संपन्न हुयी।इस साधारण सभा का उद्घाटन समाजसेवी तथा मारवाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी ने किया।इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए निर्मल कुमार चौधरी ने कहा कि भगवान बचत तथा ऋण सहकारी संस्था 12वें बर्ष में प्रवेश की हैं।इस दौरान भगवान बचत तथा ऋण सहकारी संस्था ने गरीब तथा सामान्य वर्ग को सस्ते में ऋण उपलब्ध कराकर जन कल्याणकारी कार्य किया है। इसलिए इस सहकारी संस्था का साख बढा है।इस अवसर पर राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय ने कहा कि महिलाएं अपने पति या पुत्र या स्वयं अर्जित राशि इस संस्था में निवेश करे तो अच्छा रकम एक निर्धारित पर प्राप्त कर सकते हैं।इस साधारण सभा में सहकारी संस्था का आय व्यय भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के केन्द्रीय सदस्य संजय कुमार सिंह, नेपाल औषधि व्यवसायी संघ धनुषा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल,राम कृपाल साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   प्रसाई को बिना किसी शर्त के रिहा करें – राप्रपा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed