Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वडाध्यक्ष तवारक अहमद मियाँ का हृदयाघात के कारण निधन

 

काठमांडू, माघ १९ – नवलपरासी (बर्दघाट–सुस्तापूर्व)के कावासोती नगरपालिका–१ के वडाध्यक्ष तवारक अहमद मियाँ का हृदयाघात के कारण निधन हो गया है ।
युवा संघ के केन्द्रीय सदस्य मदन गिरी ने बताया कि आज (शनिवार) की दोपहर को गैँडाकोट में राष्ट्रीय युवा संघ के जिला अधिवेशन में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई ।
गिरी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संघ नेपाल नवलपुर के दशवें जिला अधिवेशन में स्वागत मन्तव्य देने के बाद जब मंच से उतरने लगे वहीं वो बहोश हो गए । उन्हें तत्काल चितवन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया ।
३७ वर्षीय उनकी पत्नी, तीन पुत्री और एक पुत्र हैं । राष्ट्रीय युवा संघ नेपाल नवलपुर के सहसचिव समेत रहे वें स्थानीय तह निर्वाचन में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) से निर्वाचित हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com