Sun. Mar 23rd, 2025

आज का पंचांग: आज दिनांक 10 फरवरी 2025 सोमवार शुभसंवत् 2081

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 10 फरवरी 2025 सोमवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके :-1946
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य माघ मास की प्रविष्टे 27,…*
माह:- माघ
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *त्रयोदशी रात्रि 6:50 तक उपरांत चतुर्दशी*
नक्षत्र:- पुनर्वसु सायं 6:08 तक उपरांत पुष्य,
योग:- प्रीति दिन में 10:52 तक उपरांत आयुष्मान,
कारण:- कौलव एवं तैतिल
सूर्योदय :-प्रातः 06:28
सूर्यास्त : संध्या 05:32
सूर्य :- *धनिष्ठा नक्षत्रे मकर राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *दिवा 12:11 यावत मिथुन राशौ उपरांत कर्क राशौ च चन्द्रः,*
*आज की ग्रह स्थिति*

*मिथुने भौम, बुध: मकरे, वृषे देव वृहस्पति।*
*मीने चैव भृगु नंदन, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज तेरस व्रत में शिव पूजन अभिषेक श्री विष्णु पूजन मंत्र जप सबको उत्तम जीवन संपूर्ण प्रसन्नता सुख शांति, उत्तम दाम्पत्य जीवन, उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान सुख दायक होगा। आज सायं श्री महालक्ष्मी पूजन परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा!*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशिफल*

*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
व्यवसायी वर्ग नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आराकाशा के अनुसार आप अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में लगे रहेंगे जिससे सकारात्मक विकास होगा। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना निश्चित है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को बढ़ाना चाहते हैं तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आराकाशा के अनुसार परिवार का पूरा प्यार और सहयोग मिलेगा। पुरानी यादों को ताजा करने से आप काफी खुश महसूस करेंगे। आपके कुछ दोस्त मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपने अधिष्ठाता देवता को पुष्प अर्पित करें, मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा।

यह भी पढें   शेयर बाजार में भारी गिरावट

*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आराकाशा के अनुसार कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आज कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। कार्यस्थल पर काम की प्रतिबद्धता के कारण आप यात्रा करने में असफल रहेंगे। आप अपने साहस से कोई निर्णय ले सकते हैं और उसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा। आराकाशा के अनुसार स्वभाव में जिद और अकड़ रहने के कारण कोई भी आपसे अपने मन की बात बोलने से कतरायेगा। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा फिर भी मन ही मन नौकरी व्यवसाय संबंधि उद्यमिता लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाओ से धन लाभ होगा लेकिन भाग्य पक्ष कमजोर होने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे आज नए कार्य अनुबंध भी मिलने की सम्भवना है। धन धार्मिक अथवा परोपकार के कार्यो पर खर्च होगा। घर परिवार में वातावरण सामान्य रहेगा पत्नी की उम्मीदों को पूरा करना पड़ सकता है। माता से भी संबंध में चंचलता आएगी।

*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा।आराकाशा के अनुसार किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन सफलता आपको ही मिलेगी। लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा किसी के भड़कावे में आकर क्रोध करने से बचे। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी। आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल हो सकती है अपने समय पर ध्यान दें।

*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन आपका मन इधर उधर की बातों में अधिक रहेगा।आराकाशा के अनुसार एक काम करते हुए भी दिमाग अन्य जगह रहने पर कुछ त्रुटि होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से जितनी मन और आशा लगाकर रहेगें उतना ही लाभ मिल पायेगा। धन की आमद होते होने के उत्तम योग है। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों के ऊपर अधिक निर्भर रहेंगे जान बूझ कर अपना काम अन्य के ऊपर सरकाएँगे। भाई बंधुओ से आपसी तालमेल की कमी रहेगी आपके विचारों के उलट कार्य करने पर बहस भी हो सकती है लेकिन संतान सहयोगी बनने पर राहत मिलेगी। आरोग्यता ध्यान अनुभव करेंगे।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपके लिये सफलता दयाक तो रहेगा लेकिन आज आप अपनी किसी भी प्रकार की गलती से बचें। आराकाशा के अनुसार दिन के आरंभ में जिस भी कार्य की रूप रेखा बनाएंगे मध्यान बाद तक ले देकर उसे पूरा कर ही लेंगे। व्यवसाय में जटिल समस्याए किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझेंगी। धन की आमद निश्चित होगी इसमे थोड़ा विलंब होने पर निराश ना हो। माता अथवा चल संपत्ति संबंधित सुखों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। शत्रु पक्ष से कहासुनी के योग है किंतु मामला गंभीर होने की जगह तुरंत शांत भी हो जाएगा। परिवार में भाई बहनों को छोड़ अन्य सभी से विचार मेल नही खाएंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

यह भी पढें   सत्ता में कुपात्र  : अजयकुमार झा

*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज आप कार्यों की समीक्षा करें। आराकाशा के अनुसार व्यवहारिकता की कमी दूर होगी और सभी जगह सम्मान का अनुभव करेंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद जागेगी और अंत समय मे लाभ में बदल जाएगी। लोग आपसे अपना काम निकालने के लिये अच्छा व्यवहार रखेंगे। खर्चो पर नियंत्रण रखें। भावुकता में आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे बाद में आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। पति-पत्नी में थोड़ी बहुत कहासुनी के बाद भी स्थिति सामान्य हो जाएगी। आपस में प्रेम बनाएं।।

*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज के दिन आरम्भ से ही सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। आराकाशा के अनुसार शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य के कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। आपकी कार्य व्यवसाय नौकरी पेशा सुविधाजनक रहेगी। प्रतिष्ठा मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ जुगाड़ करने पर अवश्य होगा लेकिन धन को संयमित करना होगा। अनर्गल कार्यो में खर्च न करें। परिवार में किसी पुराने आपसी विवाद अथवा शत्रु पक्ष के कारण होने वालें बेचैनी से बचें। संयमित रहें तो परिस्थितियां स्वयं बदलने लगेगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना लें।

*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन आप अच्छे कार्य को करने का मन बनायेगे। आराकाशा के अनुसार कार्यों में भ्रम की स्थित से बचें, हो सकता है कि कार्य आरंभ होने के बाद भी कोई ना कोई टांग अढायेगा लेकिन जिस भी कार्य को करें एकाग्र होकर लगे रहे, विजय अवश्य मिलेगी। कार्य व्यवसाय की मध्यान तक धीमी रहेगी धन लाभ को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात लाभ के सौदे मिलने से धन की आमद निश्चित होगी लेकिन तुरंत नही होगा जबरदस्ती भी ना करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है।
गृहस्थ का वातावरण ठीक ठाक ही रहेगा लेकिन घरेलू सुख सुविधा संघर्ष के बाद ही जुटा पाएंगे। शत्रु पक्ष अथवा प्रतिस्पर्धियों के प्रति ढुलमुल रवैया आगे हानि का कारण बन सकता है इसका ध्यान रहे। किसी बड़े या पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते है।

*कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन आशानुकूल रहेगा। आराकाशा के अनुसार धन का खर्च विशेष रहेगा फिर भी सुख सुविधाओं में कुछ ना कुछ वृद्धि ही होगी। काम धन्धा आज सामान्य चलेगा फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नौकरी वालो के लिये कोई नई मुसीबत बढ़ने से मानसिक तनाव में रहेंगे। घर के सदस्यों का व्यवहार स्वार्थ सिद्धि से भरा रहेगा इच्छा पूर्ति करते रहने तक ही मीठा व्यवहार करेंगे बड़ों या माता अथवा पति-पत्नी में व्यवहारिकता की कमी रहेगी छोटी सी बात को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर कलह होने की संभावना है। सरकारी कार्यो में आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यसन दुराचरण से बचे मान हानि हो सकती है। सेहत संबंधित शिकायत खान पान में संयम ना रखने पर ही होगी।

यह भी पढें   नेकपा एमाले द्वारा शक्ति प्रदर्शन शुरू करने की योजना

*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा।आराकाशा के अनुसार संयमित बुद्धि का प्रयोग करना धन की आमद बुद्धि बल का प्रयोग करने पर होगी। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण ना रहने पर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बुद्धि विवेक आज प्रखर रहेगा। धन संबंधित कार्यो में थोड़ा विशेष सावधानी और परिश्रम आवश्यक है। आज बहुत अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर आएंगे। सावधानी पूर्वक समाधान करें। किसी पर अति आत्मविश्वास की भावना आज हानि करा सकती है। इसका भी ध्यान रखें खास कर कर्क एवं कुम्भ राशि के लोगो से बच कर रहे अपने कार्य निकालने के लिये आपको परेशानी में डाल सकते है।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*शास्त्र संग्रह के साथ*
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया, पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*

*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,पश्चिम चंपारण बिहार*
*वार्तालाप:-*,
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
एवं
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
आवश्यक निर्देश:-
*????कृपया प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक एवं सायं 4 बजे से 5 बजे तक ???? भूल कर भी कदापि कॉल न करें।*????
अपने प्रश्न कभी भी भेज सकते है, समयानुसार उत्तर अवश्य मिलेगा।
*????(अहर्निशं सेवा महे)????*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधा
*?शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम?*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
?????
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*?(अहर्निशं सेवा महे)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *