Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज महाशिवरात्रि… पशुपति क्षेत्र में हर हर शम्भू की गूँज

 

काठमांडू, फागुन १४ – हर हर शम्भू, जय शम्भू, हर हर महादेव, शिव शंकर, भोले बाबा, कैशालपति, शिव पार्वती की गूँज है पवित्र नगरी काठमांडू में । आज महाशिवरात्रि के अवसर में पशुपति नाथ मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखी जा रही है । पहली सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की टोली आ पहुँची है । नेपाल के विभिन्न भागों से भक्तों ने पशुपतिनाथ मंदिर में आकर पूजा अर्चना की है । नेपाल के साथ ही भारत से भी बहुत से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा के लिए आए हैं ।
राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाए जा रहे आज के दिन को पशुपतिनाथ में रात के चार प्रहर में चार प्रकार के पूजा अतिरिक्त महादीप, अखण्डदीप, लक्ष्यबत्ती तथा दीपोत्सवका साथ ही लाख बेलपत्र अर्पण किया जाता है ।
कैलाशकुट और किरातेश्वर के संगीत आश्रममा शास्त्रीय नाचगान भी की जाती है । भगवान् श्री महादेव के दर्शन करने और महाशिवरात्रि पर्व के मेला को देखने के लिए आज देशभर के विभिन्न भाग के साथ ही भारत से भी लाखोंं की संख्या में तीर्थयात्री पशुपतिनाथ मन्दिर में दर्शर्ना आए हैं ।
महाशिवरात्रि में प्रहर पूजा का विशेष महत्व है । आज शाम लगभग ६ बजे पशुपतिनाथ मन्दिर में प्रहर पूजा शुरु होगी । पहला प्रहर पूजा करीब पौने ९ बजे, ९ बजे के दूसरी पूजा प्रहर पूजा शुरु होगी । ये करीब पौने १२ बजे समाप्त होगी । करीब १२ बजे के आसपास तीसरी प्रहर पूजा शुरु होगी । पौने ३ बजे के आसपास ये समाप्त होगी । चौथा प्रहर पूजा करीब ३ बजे के आसपास में शुरु होकर सुबह ६ बजे समाप्त होगी । जप, ध्यान, पूजा, अघ्र्यदान, पाठ, रुद्राभिषेक आदि कर प्रहर पूजा की जाती है ।

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *