Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक 4 मिनिट तक,दर्शन का समय बढ़ाया गया

 

काठमान्डू 6अप्रैल

 

रामनवमी पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन का समय बढ़ाया गया. आज यहां रामलला के 18 घंटे दर्शन होंगे. मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल गए. फिर सिर्फ भोग के दौरान पर्दा रहेगा. इसके बाद रात 11 बजे तक दर्शन होते रहेंगे. सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक के लिए वीआईपी पास बनना भी बंद किया गया. रामलला का सूर्य तिलक 4 मिनिट तक होगा.

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – घाना की विजयी शुरुआत

आज प्रभु राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. प्रभु राम की जन्मस्थली अयोध्या में बालक राम का जन्मोत्सव बेहद खास होगा. यहां ठीक दोपहर 12:00 बजे भगवान सूर्य प्रभु राम के माथे पर तिलक करेंगे. इस दृश्य को पूरी दुनिया के राम भक्त देख सकेंगे. ऐसी व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट ने बनाई है. अयोध्या के लगभग 8000 मठ मंदिरों में बेहद उत्साह के साथ प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. शाम के वक्त यहां ढ़ाई लाख दीपक जलाए जाएंगे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *