कोशी प्रदेश सरकार ने शुभारंभ किया पर्यटन वर्ष 2082 ,भारतीय सांसद रहे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद
माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । कोशी प्रदेश सरकार तेरहथूम जिला के तीन जुरे स्थित आर आर गार्डन में पर्यटन वर्ष 2082 का शुभारंभ किया । इस अवसर पर भारतीय सांसद राम प्रीत मंडल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे । कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल सरकार के उप प्रधानमंत्री तथा शहरी विकास मंत्री प्रकाश सिंह श्रेष्ठ , कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्कमत कुमार कार्की , कोशी प्रदेश के पर्यटन वन तथा वातावरण मंत्री सदानंद मंडल सहित अतिथियों ने संयुक्त रूप से उदघाटन कर किया । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन वर्ष में 10 लाख पर्यटक को लाने का लक्ष्य है जिसका प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है । पर्यटन वर्ष में अधिक से अधिक धार्मिक श्रद्धालु कैसे पहुंचे इसके लिए कार्य किया जा रहा है । कार्यक्रम में शामिल हो लौटे झंझारपुर के सांसद राम प्रीत मंडल ने बताया कि भारत नेपाल के बीच सदियों से बेटी रोटी का संबंध है । हमारा भेष भूषा , रहन सहन , धर्म संस्कृति एक जैसा है इस तरह के कार्यक्रम से भारत नेपाल का संबंध और भी मजबूत होगा । उन्होंने आयोजक का प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिसमें दोनों देश का नागरिक पहुंचे ।



