Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने वाले सुप्रिम कोर्ट के कर्मचारी विष्ट गिरफ्तार

 

काठमांडू, ३० अप्रील । गलत पत्र जारी करते हुए नागरिक उन्मुक्ति पार्टी संरक्षक रेशम चौधरी को गिरफ्तार करवानेवाले सुप्रीम कोर्ट के शाखा अधिकृत महिमान सिंह विष्ट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । उन्हें सुप्रीम कोर्ट परिसर से ही हिरासत में लिया गया और भद्रकाली स्थित जिला पुलिस कार्यालय ले गया है । बताया गया है कि विष्ट के नाम से जारी आदेश संदेहास्पद और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप न होने के कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है ।
स्मरणीय है, विष्ट द्वारा जारी पत्र के कारण आज नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के संरक्षक रेशम चौधरी गिरफ्तार हो गए थे । चौधरी को आज ही जेल से रिहा किया जा रहा है । चौधरी को जेल भेजने का आदेश कानूनी रूप से वैध न ठहराए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नया पत्र जारी करते हुए उन्हें रिहा करने का निर्देश दिया है ।
सुप्रीम कोर्ट के एक उच्च अधिकारी ने बताया, “मामला अभी विचाराधीन रहने के बावजूद एक शाखा अधिकृत द्वारा संदेहास्पद ढंग से पत्र जारी किया गया था, जिसकी जांच हम कर रहे हैं । ऐसी स्थिति में उस पत्र की कोई वैधता नहीं रह जाती । अब उन्हें रिहा करने का पत्र जारी किया जा रहा है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com