विदेश मंत्री देउवा आज इटली की राजधानी रोम के लिए रवाना
काठमांडू, असार १३ – विदेश मंत्री आरजु राणा देउवा आज इटली की राजधानी रोम के लिए रवाना हो रही हैं । खाद्य तथा कृषि संगठन एफएओ के ४४ वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंत्री राणा रोम जा रही हैं । विदेश मंत्रालय के अनुसार यह सम्मेलन शनिवार से गुरुवार तक चलेगा ।
राणा सम्मेलन के मुख्य सत्र और अन्य उच्चस्तरीय कार्यक्रम को संबोधन करेंगी । राणा के नेतृत्व में नेपाली प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रिया के लिए नेपाली राजदूत भरतकुमार रेग्मी और विदेश मन्त्रालय के ही कुछ कर्मचारी सहभागी होंगे ।

