नाउपा ने रंजीता श्रेष्ठ को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया
नागरिक उन्मुक्ति पार्टी (नाउपा ) ने रंजीता श्रेष्ठ को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है।
काठमांडू में बुधवार को हुई राष्ट्रीय बैठक में उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया, महासचिव ठाकुर सिंह थारू ने यह जानकारी दी है ।

अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा, इस पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है।

अध्यक्ष रंजीता श्रेष्ठ चौधरी के पोखरा में लीची बाड़ी रिश्वत कांड में शामिल होने के बाद, शिव बस्तोला को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। श्रेष्ठ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बस्तोला को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था।


