भारत के जल स्रोत मंत्रालय के तीन सदस्यीय जल स्रोत विज्ञ पहुंचे जनकपुरधाम
भारत के जल स्रोत मंत्रालय के तीन सदस्यीय जल स्रोत विज्ञ पहुंचे जनकपुरधाम
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
भारत सरकार के जल स्रोत मंत्रालय के तीन सदस्यीय जल स्रोत विज्ञ जनकपुरधाम पहुंचे है।जल स्रोत के प्राविधिक विज्ञ आशीष पांडे,जगदम्बा प्रसाद तथा प्रशांत राय ने मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह से सी.एम.आवास में मुलाकात किए। मुलाकात के क्रम में भारतीय जल स्रोत विज्ञ ने भूगर्भीय पानी की अवस्था को विस्तृत मूल्यांकन के साथ पानी के अभाव के समाधान बिषय पर मुख्यमंत्री को अपने अपने अनुभव साझा किए। आगामी दिनों में भारत सरकार के जल स्रोत मंत्रालय केतीन सदस्यीय विज्ञ मधेश प्रदेश के विभिन्न जिलों में पानी की जलस्तर का जांच करेंगे तथा इसके निदान के उपाय संबंधी उपाय के वारे कार्यपत्र मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
अनावृष्टि के कारण मधेश प्रदेश के सभी जिलों में जलस्तर घटने से प्राय:सभी चापपाकल से पानी निकलना बंद हो गया था। पानी के लिए पूरे मधेश प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ था।बर्षा होने के बाद अव जल स्तर उपर आने से चापाकल से पानी निकलना शुरु हुआ है।इधर ग्लोविंग वार्मिंग के कारण नेपाल की अधिकांश नदियां सूखने की कगार पर है। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बिशेष पहल पर भारतीय जलस्रोत मंत्रालय के तीन सदस्यीय जल स्रोत विज्ञ जनकपुरधाम पहुंचे है।


