जोगबनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने किया सशस्त्र पूजन
माला मिश्रा / जोगबनी ( सीमा क्षेत्र) । सीमावर्ती शहर जोगबनी में विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से पारंपरिक सशस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर संचालक प्रकाश चंद्र विश्वास के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
दशहरे के दिन शस्त्र पूजन को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पारंपरिक शस्त्रों का पूजन किया और राष्ट्र एवं समाज की सेवा का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना और राष्ट्रगीत से किया गया। इसके बाद शस्त्र पूजन कर समाज और देशहित में उनके प्रयोग का संकल्प लिया गया।
नगर संचालक प्रकाश चंद्र विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि “दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। शस्त्र पूजन से हमें त्याग, साहस और अनुशासन की प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, एकता और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम कुमार साह ने की।
इस अवसर पर नगरकार्यवाह प्रदीप कुमार साह, भानु प्रकाश राय, रंजीत झा , राजनंदन यादव, प्रधानाचार्य, अरविन्द साह, राकेश भाटी, संतोष यादव,पवन सिंह , संजीव दास, अभिनव, आदि उपस्थित थे ।


