शुभ कामना कार्यक्रम किया गया आयोजित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को जनकपुरधाम बार्ड में तेली समाज द्वारा छठ के अवसर पर डॉ.राम शरण साह की अध्यक्षता में छठ पर्व के अवसर पर शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा जिला अध्यक्ष श्याम साह थे।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने तेली समाज में एकता, शिक्षा पर जोर, राजनीति भागेदारी, दहेज़ उन्मूलन,गरीब छात्र छात्राओं को पढाई के लिए मदद सहित कई बिषयो पर चर्चा की कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष उत्तिम लाल साह,प्रो.चन्देश्वर प्रसाद साह,ई.गिरिधारी साह, दिनेश कुमार साह,शिव कुमार साह, शंभू साह, श्याम प्रसाद साह,सत्य नारायण साह सहित कई लोगों ने बिचार रखें।

