आज काठमांडू का न्यूतम तापक्रम ५.२ डिग्री सेल्सियस
काठमांडू, पुस १६ – देश के कुछ हिस्सों में आज बारिश और बर्फवारी की संभावना है । कुछ प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों में बारिश की संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह और दिन में तराई हिस्सों के अधिकांश स्थानों ंधूध और कुहासा रहेगा । कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश आदि बाकी पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों में आंशिक बदली छाई रहेगी । कोसी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाडी तथा हिमाली हिस्सों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
विभाग ने जानकारी दी है कि काठमांडू में आज सुबह पौने ६ बजे का न्यूनतम तापक्रम ५.२ डिग्री सेल्सियस मापा गया है । और कहा गया है कि दिन में १६ से लेकर १८ डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा । तराइ क्षेत्र में आज भी कुहासा लगा हुआ है लेकिन और दिन की अपेक्षा आज कम है ।
दीपायलमा विजिबिलिटी ३०० मीटर है । धनगढी में एक हजार मीटर, नेपालगंज में एक हजार ८०० मीटर, जनकपुर में दो हजार मीटर, विराटनगर में एक हजार ६०० मीटर और सिमरा में तीन हजार मीटर विजिबिलिटी होने की विभाग ने जानकारी दी है ।
आज रात तराई हिस्सें के अधिकांश स्थानों में कुहासा रहेगा । गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश आदि बाकी पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों में आंशिक बदली छाई रहेगी । बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा । कोसी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।



